Monday 17 July 2017

HTML Tags...


HTML Tags

एक HTML file tags और text का combination होती है। HTML tags को HTML elements भी कहा जाता है। यदि आपको tags का concept समझ आ जाये तो आप HTML आसानी से समझ सकते है। Basically tag ये बताते है की text के साथ क्या करना है।

एक tag एक specific purpose define करता है। हर task के लिए अलग अलग tags बनाये गए है। किसी भी tag के 2 part होते है। Opening tag शुरुआत में लगाया जाता है। इससे interpreter को ये पता चल जाता है की आप क्या करने वाले है। Opening tag के बाद वो text लिखा जाता है जिस पर ये tag apply हो रहा है। इसके बाद closing tag लिखा जाता है।

Closing tag से interpreter को पता चलता है की इस tag का उपयोग यँही तक था। Closing tag को opening tag से differentiate करने के लिए closing tag में forward slash लगाया जाता है। Tags का basic structure नीचे दिया जा रहा है।

<tagName>   text   </tagName>

       
Some basic tags 
निचे आपको HTML के कुछ basic tags दिए जा रहे है। ये वो tags है जो आप हर HTML file में commonly यूज़ करेंगे।  

Tag
Explanation:

<html> </html>
किसी भी HTML file की शुरुआत इसी tag से की जाती है। ये tag दर्शाता है की ये file एक HTML file है। बाकि सभी tags इस tag के अंदर आते है। ये tag program में सबसे आखिर में close किया जाता है।      

 <head></head>
इस tag में document के बारे में information होती है। साथ ही यदि आपका web page कोई script apply करता है तो वो भी इसी tag के अंदर define की जाती है। ये tag हमेशा HTML tag के अंदर आता है।    

<title></title>
इस tag के द्वारा web page का title display किया जाता है। ये tag हमेशा head tag के अंदर आता है।     

 <body></body>
जो भी text body tag में होता है, program के interpret होने के बाद वही display किया जाता है। ये tag head tag के close होने के बाद में आता है।    


A simple HTML program

<html>
<head>
<title>My Page</title>
</head>
<body>
<h1>
My First Web Page
</h1>
</body>
</html> 



<!DOCTYPE> tag

कई बार HTML tag से पहले इस tag का इस्तेमाल किया जाता है। ये tag बताता है की आप कौनसा HTML version यूज़ कर रहे है। कुछ browsers security purpose से HTML के पुराने versions को support नहीं करते है। इसलिए ये tag HTML version के बारे में browser को information देता है। जिससे browsers appropriate action ले सके। 

Created By Manjeet Singh...

No comments:

Post a Comment

Explanation | Booting of Computer – Warm and Cold Booting | Learn About Computers |

Hello Everyone, Am Manjeet Singh and Today we will Discuss About  Booting of Computer – Warm and Cold Booting...  So Let's Start... ...